वो महंगे खाने का फोटो लगाकर दिखावा कर लेते है
वो रौबदार जगहों पर जाकर रौब झाड़ लेते है 
वो अपनी कूल लाइफस्टाइल का दिखावा करते नहीं थकते

लेकिन जब बात विरोध करने की आती है,
वो कहते है ‘हमें दिखावा पसंद नहीं’
वो ज़ालिम से बड़े ज़ालिम है
वो विरोध का दिखावा मात्र भी नहीं करना चाहते।

तसलीम सौदाई