नए साल पर प्यार लिखा है,
हमने तेरा नाम लिखा है,
तुम भी लिखना!
बड़े शौक़ से लिक्खा है,
बड़े अदब से लिक्खा है,
तुम भी लिखना!
खुद को लिक्खा है,
तुम को लिक्खा है,
तुम भी लिखना!
अपनी वाली सुबह लिखी है,
अपनी वाली शाम लिखी है,
तुम भी लिखना!
अपना वाला आग़ाज़ लिखा है,
अपना वाला अँजाम लिखा है,
तुम भी लिखना!
मैंने तुमपर गीत लिखा है,
मैंने तुमको मीत लिखा है,
तुम भी लिखना!
मुझ पर लिखना,
या उस पर लिखना,
तुम बस सच लिखना!
मुझ पर मत लिखना
जिसपर भी लिखना,
दिल से लिखना!
नए साल पर प्यार लिखा है,
तुम भी लिखना!!!
-तरुण वीर सिंह!
