तुम आओ न आओ कोई बात नहीं,

तुम हमें याद ना आओ ये कोई बात नहीं।


कोशिश में हो? ख़ुदा करे भूल जाओ तुम,

कम्बख़त! याद आने लायक वो रात नहीं।


क्या कहा था! कुछ नहीं है दिल मे तुम्हारे,

ऐसे सफ़ेद झूठ बोल दो, ये कोई बात नहीं।


तुम आये स्वप्न बन कर, ख़्वाब बन कर,

अब चले जाओ! ये कोई बात नहीं।


यूँ तन्हाई में कोई साथ क्या होगा मेरे,

तू क्या ! मेरी परछाई भी मेरे साथ नहीं।


शर्त है कि इश्क़ में बस इश्क़ हो,

इश्क़ में आज़माइश ! ये कोई बात नहीं।


अभी तो उंगलियां बस ख्वाबों में उलझी हैं,

तू जुल्फों को बचा ले, ये कोई बात नहीं।


रात को यूँ जागने से क्या फ़ायदा 'गुमनाम',

मावस है, चौदहवीं के चाँद की ये रात नहीं।


-तरुण वीर सिंह