ये जो किताबें हैं जब से royalty पर छपने लगा है
आने-जाने वाला हर शख्स खुद को writer कहने लगा है
सोचने समझने की नहीं रह गयी लोगों में अब ज़रा भी सलाहियत
जिसकी थी बात उसको ही बात अपनी बता कर कहने लगा है
एक वक़्त था जब मुश्किल होता था अच्छी किताबें छपवाना
कोई भी बन्दा आज पैसे देकर कुछ भी छपवाने लगा है
कभी तय नहीं किया writer ने क़ीमत अपनी किताबों का
आज का writer अपनी किताब पर discount दिलाने लगा है
हैं कितनी ही किताबें जो जानी गयी publisher के नाम से
गली-गली में आजकल publisher का दफ़्तर खुलने लगा है
ये जो इतना writer, publisher पर फब्तियां कस रहा है
मै जानता हूं 'सूफी' तू भी publisher के दफ़्तर जाने लगा है
