काश बचपन में ना होती हमें,
जवां होने के अरमां दिलों में।
ना होती अभी तकलीफ़ हमें,
ना कटती ज़िन्दगी गमों में।
ये हो गई है हमें असर कैसी,
ज्यों ही गुजर जाती है वक़्त,
पलट कर देखते हैं वैसे ही।
बचपन में जो ले जाए आज,
उस सीढ़ी की है हमें तलाश।
बना लूं या तो खुद ही सीढ़ी,
बिछा कर जवानी के लाश।
बेहतर है कि मैं कोई नया,
तरकीब निकाल लूं आज।
भूलूं कल की बीती बातों को,
क्यूं ना बना लूं मैं आज।
कर जो लूं क़ैद मैं अपनी,
जवानी के पल पल 'सूफ़ी'।
वक़्त कट जाएगा बुढ़ापे में,
देखकर जवानी के पल ही।
