कैसे रोकूं मैं उनको मेहंदी सजाने से

वफ़ा मिलती भी नहीं है आज़माने से


ग़र थोड़ी सी जो सब्र कर लिया होता

रोक न पाता कोई उसे अपना बनाने से


शिकवा करूं भी तो क्यों करूं मैं उनसे

पुराने रिश्ते टूटते हैं नए रिश्ते बनाने से


जो हुए थे कसमें वादे भूल जाना उसे

मान जाएगा दिल तेरा उसे समझाने से


समझ लेना इसे तुम खुदा की आजमाइश

मिल जाऊंगा मैं तुम्हे उस जहां में जाने से


की जो मोहब्बत रूह से तेरे दुआ ही दूंगा

हो जाए फना दुनिया तेरे ग़म हो जाने से


तू तो तन्हा था तन्हाई में रह लेगा 'सूफी'

रोक न उनको अपने लोगों में जाने से