(गर्लफ्रेंड - बॉयफ्रेंड)


किसकी राह देखते  हो सब काम धंधा  छोड़कर

लौटेगी वो अब  नहीं कभी अपना फायदा छोड़कर


क्या मिल गया तुझको रात भर जागने का सिला

जो शोना बाबू करते रहे तुम तकिया चादर ओढ़कर


वास्ता भी रखा नहीं तुमने  घर के कामों से कभी

जानू जानू करते निकल पड़े घर का काम छोड़कर


स्कूल कॉलेज बंक करके तुम घूमते रहे इधर-उधर

लेती रही वह नोट्स सबसे मीठी-मीठी बातें बोलकर


ग़र वक्त कटा भी उसका शादी बाद सेट है फ्यूचर

किया था क्या कोई काम तुमने फ्यूचर का सोचकर


अब भूलकर सबकुछ एक नयी राह पकड़ ले तू

जिंदगी अपनी बेहतर बना ले अपना मंज़िल खोजकर