दिखी थी वो मुझको पहली दफ़ा बारिश के मौसम में

मुतलक़ भीगा हुआ था सरापा बारिश के मौसम में


हटा सका ना नज़रों को मैं उनके रुख़सार-ए-तर  से

शबनम पड़ी थी महताब पे बारिश के मौसम  में


दुपट्टे संभालते दफ़अतन उनकी नज़रों ने देखा  मुझे

पानी पानी हो गयी शर्म से बारिश के मौसम में


हुई  थी हमारी दास्तान-ए-मुहब्बत शुरु  यहीं  से  

बितायें हैं हमने कितने ही पल बारिश के मौसम में


देखा मुझे संग किसी के चली गई बिना कुछ कहे

गुस्से में कर ली शादी उसने बारिश के मौसम में


कर रही थी हवा एक लड़की के सलीक़े को बरहना 

अहल-ए-हवस उसे घूर रहे थे बारिश के मौसम में


दुपट्टा जो उड़ गया हवा से वो ख़ुद को कैसे  छिपाए

बचाये अकेले वो कैसे ख़ुद को बारिश के मौसम में


देखा जो मैंने नज़ारा ये हो गया खड़ा मैं ढांके उसे

देखा मोहब्बत ने पीछे से यही बारिश के मौसम में


मिला ना मुझको एक भी मौक़ा बता दूं सच्चाई उसे  

हो गया मैं फिर से तन्हा यही बारिश के मौसम में


याद आती हैं मुझको उस की एहसास-ए-लम्स पैहम  

तलब होती है शदीद मुझको बारिश के मौसम में


अब तो चाहता है ख़ुदा भी ग़म न हो बे-नक़ाब मेरा

छुपा देता है अश्कों को मेरे बारिश के मौसम में