मैं इस ईद को खोज रहा हूँ
--------------------------
जहां हो दिलों का मेल-मिलाप
दुश्मन से भी हो प्यार
मैं इस ईद को खोज रहा हूँ
हो कोई भी धर्म का मानने वाला
घर पर आए वो बेझिझक सिवईयां को खाने यार
मैं इस ईद को खोज रहा हूँ
बच्चे को मिले अपनों वा गैरों से भी ईदी
जहां हर एक करे दूसरे से बेशुमार प्यार
मैं इस ईद को खोज रहा हूँ
गले मिलें और कहें ईद पर राम राम
जो लुटा दे एक दूजे पर बेशुमार प्यार
मैं इस ईद को खोज रहा हूँ।
जो खो गया राजनीति वा धर्म के नाम पर
लग जाये गले हर एक मतभेद भुलाकर
मैं इस ईद को खोज रहा हूँ।।
मैं इस ईद को खोज रहा हूँ।।
#अनवर_जहानाबादी
