आज भी शौक़ीन हूँ चाय का।
शाम होते ही,
निकल पड़ता हूँ चाय के सफर पर।
आज भी, उसी नुक्कड़ से चाय पीता हूँ।
आज भी वही छोटू चाय बनाता है।
उतनी ही शक्कर, चाय पत्ती मिलाता है।
आज भी चलनी से उछाल कर चाय खोलाता है।
आज भी कुल्हड़ में चाय पिलाता है।
आज भी मैं साथ में बिस्किट खरीद लेता हूँ।
पर अब वो मजा नहीं आता,
वो स्वाद याद है मुझे,
अब वो स्वाद क्यों नहीं आता .....????
यारा ! शायद वो स्वाद तुम्हारी यारी का था ....