रात की सैर की शुरुआत भगवान के घर से हुई,
टहलते टहलते, मुलाकात एक बेघर से हुई।
मैं कहा, क्या हाल है दादा जी?
वो बोले, बस बेटा कृपा है दाता की,
बाकी ये आज सारा दिन क्या हल्ला मचा पड़ा था?
छोटा-बड़ा हर मोबाइल वाला उदास ही बड़ा था!
मैं कहा, दादा जी PUB G बैन हो गया है,
देश के युवाओं का सुख-चैन खो गया है,
बैन वापिस नही हुआ तो, दिल्ली हिला देंगे,
देश के युवा है हम, सरकारे गिरा देंगे।
तपन एक विनती है, दिल्ली हिलाओ या सरकारे गिरा देना,
हम मजबूरों के दुख भी, इस देश के युवा को बता देना,
मुद्दे हमारी थाली में बैन रोटी सब्जी पर भी बनाओ,
हो सके तो पेट भर PUB G जरा हमे भी खिलाओ।।
(पबजी बैन के बाद एक बेघर से बातचीत के कुछ अंश)

