अनज़ान रास्ते, हमें तराश्ते, एक मज़िल से,दूसरी मज़िल,अनगिनत सपने,हमें निहारते। पहुंचना है , अगर मज़िल पर , सफर तो तय करना होगा। राह चाहे अनज़ान है, संयम से पग धरना होगा। देख राही, राह में,सूरज रोशनी देता, अपरम्पार हैं, वृक्षों की छाया से,राहत तेरे साथ है। अंबर चले संग तेरे, आधार तुम यह मान लो, जीतना है तो हारने का जशन भी , मनाना जान लो, आखिर कौन ऐसा विजेता है?जो हार कर नहीं सोता हैं, बस! हारा नहीं वह खुद से कभी ,तभी विजेता बन जाता है, तभी मज़िल पाता है।