जो जल रहा है, वो कौन है ?
ये लपट किसकी है ?
मैं तो निर्जन ही बैठा था
फिर ये तपन किसकी है ?
जो खींच रहे हैं सबसे दूर
वो बात नहीं इन हाथों में ।
जो अब तक जिंदा रखती थी
वो बोझ बहे इन श्वासों में ।।
देख रहा हूं सबकुछ फिर भी
कुछ अल्प नज़र की धार है।
सूरत के सब बेहतरीन
पर अंदर से अंगार है ।।
~tanvi

