औरत को रोका गया

ये मत पहनो , वो मत सोचो

यहां मत आओ , वहां मत जाओ

वरना कहलाओगी वो ,

जिसे कोई स्वीकार नहीं करता।

और औरत चुप हो गई ।।

औरत से बोला

तुम खाना पकाओ

पति को खुश रखो

समझ रखो , राय नहीं

वरना कहलाओगी वो,

जिसे कोई स्वीकार नहीं करता।

और औरत चुप हो गई।।

औरत से बोला

हमें (मर्दों को) इज़्ज़त दो

हम(मर्द) पैसा कमाते हैं

ताकत रखते हैं

बाहर जाकर समाज समझते हैं

इसलिए कहलाते हैं वो ,

जिसे सब स्वीकार करते हैं ।

और औरत "चुप" हो गई ?


~tanvi