अक्सर सुना है मैंने
सब डरते हैं एक बात से
क्या होगा जो अंत में
कुछ ना रहा तो हाथ में ?
ये आंधी , ये तूफ़ान
ये बिजलियां जो कड़की हैं
लगता है कही दूर पर
ज्वालाएं कईं भड़की हैं
जब धूल , मिट्टी और कीचड़
से सना आंगन होगा
बिन ज़ख्मों के चिर गया
कुछ मैला मेरा तन होगा
तब कही से धूल का
एक कण आंख में आएगा
घिसने से उसको मुझको
सब साफ़ नज़र आ जाएगा
बिजली , बर्खा और घटाए
तो कुछ पल में छट जाएंगी
इंद्रधनुष की सप्त सीमाएं
तब सप्तप्राण बन जाएंगी ।।
~tanvi
