न मैं रुसवा , न कोई ख़फ़ा
न कोई बीमारी , न कोई दवा
आकर पूछे कोई हाल मेरा
तो कह दूं फिक्र है हवा - हवा
न माथे पर कोई शिकार मेरे
न पैरों में कोई बेले हैं
मैं मनमौजी , अलमस्त आदमी
मेरे नहीं कईं चेहरे हैं
बिक्री बट्टा करने वाला
सीधा साधा व्यापारी हूं
धुएं - से अधपके बालों में
सुख का मैं जुआरी हूं ।।

- तन्वी मंगल