कहो तो फूल में ब्रह्माण्ड देख लो
देखो तो चांद में भी दाग देख लो।
कुछ कूद जाते हैं सागर में मोती की तलाश में
कुछ कहे कि पत्थर में शंभूनाथ देख लो ।।
कुछ जाते हैं मीलों सुख की तलाश में
कुछ प्रफुलित हैं देखकर, जीव पलाश में ।
कुछ झुंझ रहे हैं आप में
कुछ मौन बैठे हैं
और कही कुछ किलकारी को भी
शोर कहते हैं ।।
~tanvi
