मुझे नहीं चाहिए चांद तारें तुमसे ,

न ही मैं महंगे तोहफ़े चाहती हूं ।

तुम पास बैठो , साथ रहो

मुझे सुनो , अपनी सुनाओ ,

क्या इतना काफी नहीं ?

क्या काफ़ी नहीं होगा ,

अगर तुम मेरे लिए कुछ पल निकाल लाओ ।

उन पलो में मुझे सुनो , अपनी सुनाओ ।

चलो कुछ लाना ही है तुमको , तो एक किताब ला देना

मैं पढ़ दूंगी उसको , तुम मौन साध लेना ।

मुझे अच्छा लगेगा , तुम्हें पढ़कर सुनाना

मुझे अच्छा लगेगा , तुम्हारा मुझे सुनना

मुझे ये सब बहुत अच्छा लगेगा ।।


~tanvi