अंधकार से घिरा हुआ मैं

एक राह ऐसी भी चाहता हूं ।


जिस डगर बड़ रहे कदम

वहीं आशियां बसाना चाहता हूं ।।


सोचता हूं कुछ दिखे मुझे

तो ही तो फिर कुछ कर पाऊंगा ।


पर अंतर्मन की चाहत है कि

अपनी राह मैं स्वयं बनाऊंगा ।।


कलाकार कहता हूं खुदको

फिर कैसे कोई मांग करूं ।


उठा कलम को अपनी फिर मैं

देखो ये दुनिया आबाद करूं ।।


~tanvi