मैं ,

मैं वो हूं जो दिखती नहीं

वो नहीं जो दिख जाती हूं।

झूठे, सच्चे, अच्छे, बुरे

के पैमाने का भार उठाती हूं।


पैमाना ऐसा, जिसे मापता कोई और है

मैं क्या हूं, मैं कौन हूं, ये भांपता कोई और है।


इस माप तोल के डर से हार रही हूं

मैं अपनी ही हक़ीक़त नकार रही हूं।

छुपा रही हूं उसको, जो भीतर डोल रहा है

बाहर से हूं शांत, अंदर तीतर दौड़ रहा है।


मुझे श्रेष्ठ नहीं बनना, मैं मैली ही ठीक हूं

लोकप्रिय नहीं बनना, खुद खुदकी सहेली ही ठीक हूं ।।


~tanvi