कि कल रात
वो आए थे.......
दो लफ़्ज की 
सौगात साथ लाए हो
कि कल रात हमसे मिलने
वो आए थे.......
हाँ पहली बार मिले थे
वो तोहफ़े में
प्रेम लाए थे
बस उनकी एक झलक पर
हम दिल हार आए थे
वो पहली बार आए थे
कि कल रात
वो आए थे........

आज शाम हमने वो
किस्सा फिर दोहराया
पलके झुकाई 
और उनके शब्दों का 
ख्याल आया
आँखें मुस्कुराई 
और मन थोड़ा शर्माया
हमने महसूस किया तो
उनके ह्रदय द्वार पर भी
हमारे ख्यालों का आहट पाया
मन फिर शर्माया........

नींदों के रस्ते ख्वाबों में
चले आए थे
फुरसत के कुछ ही पल
लाए थे
कि कल रात
वो आए थे..........