रात को जो कोहरा हो
तुम सुबह की किरण बनो
आग जब सब कुछ जला रहा हो
तुम नदी धार का जल बनो
ये ठंडी बर्फ मन को जक़र ले तो
तुम अपने लहू का अग्न बनो
कि तुम हर स्थिति में डटे रहो
तुम अपने हर रूप की पहचान करो
और फिर सही चुनो
विजयी बनो !!

जहाँ गम की सफेदी छाई हो 
वहाँ तुम खुशियों का रंग बनो
जब सब कुछ अंत लग रहा हो 
तुम आगाज़ का एक कण बनो
झूठ ही झूठ का जब बसेरा हो
तुम सच की ढाल बनो
कि तुम बिना झुके खड़े रहो
तुम खुद से मुलाकात करो
और फिर सही चुनो
विजयी बनो !!

_______________
Read More In Comment Section:⤵