•
ज्यादा कुछ नहीं
थोड़ा ही कहना हैं
पर कहना है वही
जो असंख्य बच्चे
कहना चाहते हैं
हाँ सब कहना चाहते हैं
लेकिन फिर भी कोई 
कह ना पाते हैं
कभी उनके पास बैठकर 
उनके हाथों को पकड़ना है
फिर नजरें झुका कर
कहनी है उनसे.........
.
.
.
आप हो तो सब हैं
आप नहीं तो कुछ नहीं
ये बड़ी सी दुनिया विरान है
आपका साथ ना हो 
तो ये जग सुनसान है
आप हमारी जरुरत नहीं
पहचान हैं 
हम अगर तन 
तो आप प्राण हैं
पापा हमारी दुनिया में आप
ऊपर वाले से भी बड़े भगवान हैं
.
.
.
फिर सन्नाटा छाएगा.... 
हमारा ख्वाब टुट जाएगा.....
क्योंकि हमे मालुम है
उनके सामने हमारा 
ये लब कुछ कह न पाएगा......
उनके सामने आते ही
पुरा शमा चुप हो जाएगा
ये ख्वाब फिर ख्वाब ही रह जाएगा.........