तुम नारी हो
स्वंय को स्वीकार करो
पंख तुम्हें भी मिले है
अब तुम उड़ान भरो
सबसे उम्मीद करती हो
पर पहले तुम खुद तो
खुद को पहचान लो
कोई समझे ना समझे
पर तुम खुद को 
अच्छी तरह के जान लो
सबकी पसंद याद रखने
के लिए विख्यात हो
जरा अब अपनी पसंद
पर भी ध्यान दो
तुम स्त्री हो तो पहले
तुम स्त्री को सम्मान दो
तुम माँ हो, पत्नी हो, बेटी हो,
बहन हो, बहु हो
तुम इस दुनिया में सबकी
कुछ ना कुछ हो
अब तुम खुद से खुद के
नाते को एक नाम दो
तुम नारी हो
नारी की पहचान बनो
स्वंय को स्वीकार करो
हो अगर नारी तुम तो
नारी हो कर अभिमान करो