हैं कौन वो
जिनका ख़्याल आते ही
मेरा मन बहक जाता हैं
हैं कौन वो
जो नजर आए बिना
मुझ संग लम्हें बिताते हैं
हैं कौन वो
जो नजदीक आए बिना
मुझ में महक जाते हैं
हैं कौन वो
जो ख्वाबों में आते हैं
ख़्यालों में बसते हैं
हैं कौन वो
जो ना मिलने आते हैं
ना चेहरा दिखाते हैं
ना नाम बताते हैं
ना मेरा नाम जानना चाहते हैं
पर फिर भी..........
उनका ख़्याल आते ही
मेरा मन बहक जाता हैं |