माँ का दिवस मनाओगे.....?

.

क्या हो इतने काबिल कि

साल का सिर्फ एक दिन दे कर के

उसका कर्ज़ चुकाओगे?

.

जिसका आम बर्ताव भी

तुम्हारे खास से ज्यादा खास है

उसे खास कैसे महसूस करवाओगे?

.

मुस्कुरा तो वो हमेशा देती हैं

उपर से तुम सीमित वक्त

साथ लेकर आओगे

फिर उसकी असली मुस्कान को

तुम पहचान पाओगे?

.

क्या तुम्हे सच में लगता है;

एक दिन का प्यार दिखा कर

तुम उसे सच्ची खुशी दे जाओगे?

.

सुना है, तुम आज माँ का दिन,

अरे नहीं... मातृ दिवस मनाओगे....?