कलाकार है हिन्दी's image
00

कलाकार है हिन्दी


बच्चे की पहली 
पुकार है हिन्दी 
.
मन से मन के बातों का 
संचार है हिन्दी

बिना कुछ कहे जो सब कह जाए 
नैनो का वो 
व्यवहार है हिन्दी 
.
बिना मोल-भाव वाला 
व्यापार है हिन्दी 
.
केवल भाषा नहीं 
बल्कि भावनाओं का 
संसार है हिन्दी 
.
स्वयं में ही एक बहुत बड़ा 
कलाकार है हिन्दी !!!!
.
.
.
.
.
प्रेम और प्रेमी ह्रदय के बीच का 
तार है हिन्दी 
.
अंतर मन की भावना का 
सार है हिन्दी 
.
हमारा हमसे जो है वह 
प्यार है हिन्दी 

और हर प्यार का 
आधार है हिन्दी 
.
जननी भाषा संस्कृत का दिया अमुल्य
उपहार है हिन्दी 
.
केवल भाषा नहीं भावनाओं का 
संसार है हिन्दी 
.
स्वयं में ही एक बहुत बड़ा 
कलाकार है हिन्दी !!!!
Read More! Earn More! Learn More!