जरा सोचिए
थोड़ी चाँदनी थोड़ी अंधेरी रात हो
आपके सुहाने सपने आपकी पलकों के पास हो
जरा सी मद्धम्-मद्धम् हवाओं के गुजरने की आवाज हो
हल्की-हल्की फुहारे वाली बरसात हो
बादलों के पीछे शर्माता हुआ चाँद हो
आप मूस्कुराते हुए अपने बिस्तर में समाए रहे
फिर जो आपके कानो में गुंजने लगे
वो किसी की आवाज हो
आप करवटे बदलने की चाहत करे
पर लगे ऐसा जैसे बदल गया इस मौसम का अंदाज हो
इस गुजरती रात में आँखें खोल खिड़की से झांक
उस सुनहरे अधुरे चाँद को तारने का मिज़ाज हो
जरा सोचीए
जब पलकें उठें तो आपका बिस्तर भी ना आपके पास हो
उस आवाज को जानने की कोशिश करो तो पता चले
अलग-अलग स्वर में हर तरफ बस वही एक आवाज हो
जरा सोचिए
चारो ओर देखने के बाद जो आपके रुबरु हो
वो आपको मदहोश कर डाले
भले ही वो रात बहुत खुबसूरत और सुहानी हो
पर जिस वजह से कोई इसे भुला ना पाए
वो इसकी खुबसूरती नहीं बल्कि बाढ़ का पानी हो |
जरा सोचिए...............

