हम कवि हैं ज़नाब

शब्दों को बुना करते हैं

जो आपके लिए चन्द हैं 

हम उसीसे अपनी 

पुरी दुनिया बयां करते हैं !!


माना की हम अभी थोड़े कच्चे हैं

पर बेवकूफ नादान नहीं

हाँ हैं हम खुली किताब सही

पर हमे पढ़ना आसान नहीं !!


कोई होंठो से तो

कोई आँखों से कहा करते हैं

और हम तो अपने हर जज़्बात को

दो-पाँच रूपये वाली कलम 

की स्याही संग बहा दिया करते हैं !!