हम बिहार से एक बिहारी हैं
बिहारी का अर्थ ना समझना अनारी हैं
बढ़ोतरी प्रतिशत कम हैं
पर विकासशील तो धरती हमारी हैं
जान लो भईया हम बिहार से
एक बिहारी हैं |
तुम पैसे को विकास कहते हो
गिनकर देखो साहित्य सपूतो से भरी
यहाँ भुमी सारी हैं
अंग्रेजी भले हमारी थोड़ी कच्ची हैं
पर हिन्दी, मैथिली, भोजपुरी की
हमे पुरी जानकारी हैं
जानकी मैया इस माटी में उगी थी
इसीलिए कृषि हमारी पहली जिम्मेदारी हैं
याद रखना हम बिहार से
एक बिहारी हैं |
विस्की तो यहाँ चलती नहीं
पर पान से थैली सब की भारी हैं
सेंडविच, कोल्ड-ड्रिंक सब हैं
पर लिट्टी-चौखा सबको प्यारी हैं
क्योंकि साहेब हम बिहार से
एक बिहारी हैं |
गंगा मैया का यहाँ बसेरा हैं
इसीलिए तो पवित्र धरा हैं हमारी
यहाँ मथुरा, वृंदावन, गोकुल या बरसाना धाम नहीं
बिहारी का तात्पर्य ही स्वयं कृष्ण-मुरारी हैं
तो हम गर्व से कहते भईया
हम हिन्दुस्तान के राज्य बिहार से
एक बिहारी हैं ||

