•
मन है मेरा
इस ओस के भंवर में
कुछ ख्वाहिशें और पिरोने का
•
मन है मेरा
लिखुं और कुछ पंक्तियां
और उन पंक्तियों पर
बार-बार दिल खोने का
•
मन है मेरा
कम्बल के नीचे
स्याही वाली एक कलम
और कागज कोरा लेकर सोने का
•
मन है मेरा
काग
कोरे कागज पर
स्याही का रंग बोने का
स्याही के रंग में
खुद के मन को रचने का
•
मन है मेरा
कहीं गुम जाने का
•
है मन मेरा
मेरे मन को पाने का
मेरे मन में बस जाने का !!!!!

