असफलता से ना झुके जो
हमें वो वरदान हैं
बिज सफलता के बोए अगर
असफलता फिर ना पाएंगे
दीप आस की लिए
हम अपने पथ पे बढ़ते जाएंगे
सीखने की ताकत अंदर हमारे बसता
शिक्षक तो सिर्फ इसे बढ़ाते हैं
आत्मशक्ति को जो पहचाने
वही शिक्षार्थी कहलाते हैं
असफलता हार नहीं एक चुनौती हैं
इसे कमजोरी ना बनने देंगे
ताकत अपनी बना कर इसे
'अ' इससे अलग कर लेंगे
फिर तो सफलता हमारी हैं
उम्मीद ही जिसकी शक्ति हो
उससे तो हार भी हारी हैं
आज ना सही पर कल से हमारी यारी हैं |
