जब कोई अपना सुख चैन आराम
सब कुछ बिना किसी मोल के
हर दिन लुटाता है
अपना सब कुछ बिन मांगे देता है
और बदल में कुछ पाने की
चाहत भी न मन में न लाता है
तब जा कर कोई
आदमी से पिता बन पाता है
और ये दुनिया तो देखो
ऐसे पिता के लिए
वो साल का सिर्फ़ एक दिन
बचा कर ला पाता है

