पहले प्यार का 
एक और इजहार करेंगे 
आज आईना देखा 
तो फिर लगा 
जब-जब आईना देखेंगे 
हर बार इजहार करेंगे 
तस्वीरों से नुमाइश 
और साए से इकरार करेंगे 
किसी और से तो तब 
कर पाएंगे ना 
जब हम पहले 
खुद से प्यार करेंगे 
खुद की नजर उतारेंगे 
और खुद को इजहार करेंगे