अभी अभी तो आए थे
अभी कहां चल दिए
लगता है जिंदगी ने
राह फिर बदल लिए
दोस्ती नई थी
नए थे अपने याराने
खट्टे-मीठे पल हमे
अभी और थे साथ बिताने
पता है, तुम साल हो
कुछ महीने पहले आए थे
कुछ घंटों में बदल जाओगे
फिर भी मन चाहता है पुछना
क्या तुम हमारे लिए
थोड़े पल और ठहर पाओगे
क्या बस दो-चार प्यारी यादे
हमारे साथ और बनाओगे
क्या थोड़े पल और ठहर पाओगे

