मैंने देखा है

अपनी मां को

सब कुछ समर्पित करते हुए

आख़िरी ठंडी रोटी खाते हुए

अपने सारे सपने भूल कर

हमारे सपनों में लगते हुए


मैंने देखा है

अपनी बहन को

उन चीज़ो के लिए सबसे लड़ते हुए

जो मेरे लिए सामान्य थी

बॉय-कट बाल कटवाते हुए

क्योंकि उसे घर की बेटी नहीं

बेटा बनना था


मैंने देखा है

अपनी दोस्त को

अपने अरमानों में हमेशा एक सीमा लाते हुए

हमेशा बैग में पैपर-स्प्रे रखते हुए

बाहर जाते समय मन में एक डर रखते हुए की

कहीं कुछ हो ना जाए


मैंने देखा है

ख़ुद को बहुत अफ़सोस में

की मैंने बस देखा ही है

कभी कुछ किया नहीं