कोशिश करने वालो कभी हार न मानो तुम..
भले सफलता नही मिली है अबतक...
लेकिन दूर रहेगी आखिर कबतक ....
कोशिश करने से कुछ तो अनुभव आया ही होगा...
उस अनुभव को लेकर आगे बढ़ना सीखो तुम ....
आगे बढ़ने वालों पीछे मुड़ना न जानो तुम.....
कोशिश करने वालो कभी हार न मानो तुम ...
कभी हार न मानो तुम...
है संबंध उचित ही कोशिस और सफलता का..
जैसे स्वर्ग है फल अच्छे कर्मों का..
कभी डिगो न ध्येय से अपने ..
परिणामों के डर से अब तुम..
कोशिस करने वालो कभी हार न मानो तुम....
कभी हार न मानो तुम ..
अरे असफलता का बोझ लिए कब तक जीते जाओगे...
उस अंधियारी में क्या कुछ भी कर पाओगे ...
फैलाओगे उजियारी इस जग में एक दिन " ADARSH " तुम....
कोशिश करने वालो कभी हार न मानो तुम....
कभी हार न मानो तुम ...