बिना दातों और बिना पंखों का मैं
ये लोग कौन है जिनसे घिरा हुआ हूं मैं
मेरे पास कुछ नहीं बचा अब लेने और देने को
चलती रहती है मेरी जबान और हकबकाते हैं मेरे जबड़े
हर बात लगती है सुनी सुनाई
हर शक्ल लगती है देखी दिखाई
मैंन तो अपने कहे शब्दों की गिनती भी कर ली है
मेरा लगातार चलता हुआ मुंह
उगलता हुआ अनगिनत बेस्वाद शब्द
फैलते फिर टकराते हुए इधर-उधर
घूम रही है पृथ्वी घटाती हुई, करती हुई सब कुछ कम सा
फिर भी सांसों का पुल बंधा हुआ, जमा हुआ और थमा हुआ सा
पेड़ों को फर्क नहीं मैंने क्या बोला, न ही है मछलियों को कोई सरोकार
नदियां वैसी ही लड़खड़ाती हुई, बर्फ की चद्दरें वैसी ही ढकी हुई
धरती वैसी ही गीली की गीली, पत्ते वैसे ही गिरते हुए
ऊपर कहीं एक हरे मैदान में खच्चर भर रहे हैं पेट करीब-करीब निश्चिंत
