तुम रग रग से वाकिफ हो मेरी
कैसे मेरा हाल जान लेती हो?
मैं खुश हूं या उदास
चेहरा पढ़कर ही पहचान लेती हो।
लेडीज़ फर्स्ट वाला डायलॉग
घड़ी घड़ी बोलते तो सब हैं
पर क्या कभी किसी ने सोचा?
कि मां खाना खाती कब हैं?
दुनिया में किसी को भी
हर चीज़ एकसाथ नहीं मिलती
चिंता मत करो मां
पिता की कमी अब मुझे नहीं खलती।
एक तुम्हीं ने हमेशा मुझे
सच्चे प्यार की मिसाल दिखाई है।
मेरे जीवन में पिता की भूमिका भी
तुमने एक औरत होकर निभाई है।
