मां, मैंने देखा है तुमको
रात दिन मेहनत करते हुए
कैसे कर लेती हो इतना सब कुछ
अपने चेहरे पर एक मुस्कान रखते हुए
तुम समझती हो कि मैं नादान हूं
पर मुझे सब कुछ साफ दिखता है
मेरे लिए हर दिन अपनी इच्छाओं को मारती हो
क्या तुम्हें यह इतना आसान लगता है?
अपने साथ इतनी नाइंसाफी कर
आखिर तुमने क्या पा लिया?
अरे अब तो पूछना बंद कर दो
बेटा तूने खाना खा लिया?
