अपने डर को थोड़ा कम करके

तू थोड़ी सी हिम्मत बांध जा

बस एक कदम आगे बढ़ाकर

उस लक्ष्मण रेखा को लांघ जा


भतेरे मिलेंगे ऐसे मोड़ मोड़ पर

कब तक इनसे छुपती रहेगी?

अब बस भी कर अपनी बुजदिली

कब तक ऐसा करती रहेगी?


सिर उठाकर चलना सीख

मुंहतोड़ जवाब दे इस ज़माने को

मैं तो एक कमज़ोर लड़की हूं

हटा अपने इस बहाने को


एक जीती जागती मिसाल बनकर

निजाद पा समाज की जंजीरों से

अच्छी तकदीर की दुआ मांगना

बंद कर पीर फकीरों से