कहने को तो लबों पर,

बहुत कुछ है तुम्हारे बारे में।

लेकिन यह माशाल्लाह ज़बान भी,

रुक जाती है बस तुम्हारे रूठ जाने के डर के मारे में।।


मेरी ज़िंदगी के कीचड़ में खिला हुआ कमल हो तुम,

मेरे जीवन की पढ़ाई का इकलौता स्कूल हो तुम।

कैसे लाऊँ इस फिसलती बिन हड्डी ज़बान पर ये बात?

कि मेरे जीवन के बगीचे में खिलता, मुस्कुराता हुआ फूल हो तुम।।


लोग कहते हैं लड़कों में अटूट जिगर होता है,

लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनके पास दिल नहीं होता है।

धड़कन के नाम पर कितने भी जुमले कसवा दो उनसे,

यही प्रमाणित करने के लिए काफी है कि तुम्हारे बगैर मेरा भी दिल रोता है।।