दुनिया के कई समझदार और परिपक्व लोग

अपने अंदर भरे हुए घमंड को अपना स्वाभिमान कहते हैं।

अगर उन्होंने बढ़ चढ़कर गरीबों की थोड़ी बहुत मदद कर दी,

तो उन पर किए गए उपकार को वो एहसान कहते हैं।


कुछ ऐसा है आजकल का दौर कि

ये लोग अपने पिछड़े कर्मों पर भी गुमान करते हैं।

हाल बयाँ करने योग्य तो नहीं है मगर ये भी सच है कि

ये अपने सगे संबंधियों को भी घर का मेहमान कहते हैं।


लड़की के जिस्म पर हाथ डालने

ये लोग सीना तान के चलते हैं।

और जब लड़की इनके खिलाफ आवाज़ उठाती है,

उसकी परछाई को छूने पर भी गंगास्नान करते हैं।








,