उस अधूरे प्रेम को मुक़म्मल करने,

लिख रहा हूँ एक और नज़्म।

माना कि हमारा नाम कभी एक साथ नहीं लिया जा सकता,

लेकिन जारी रहेगा मेरी इस कलम का तिलिस्म।


क्यों जो तूने न समझी

मेरे बेइंतेहा प्यार की खासियत,

लेकिन तेरी दगा का मैं हूँ बहुत बड़ा शुक्रगुज़ार,

क्योंकि अब तूने और बढ़ा दी मेरे प्यार की रूमानियत।


ख्वाब तो मेरे भी थे,

कि फ़िज़ाओं में गूँजे हमारे प्रेम के तराने।

लेकिन जब से बेवफाई की घटा छाई,

तब से मानो हम कैद हो गए तन्हाई के घराने।