था आज तेरे लिए बहुत बड़ा दिन

आज पहली बार खुश हूं मैं तेरे बिन

क्योंकि मुझे तुझे जलाना है

तेरे मेरे बीच यही अफसाना है

मुझे नहीं घबराना है

मुझे तुझे जलाना है



तू छोड़ गई मेरे दिल को जो इस कदर

जैसे कि इस किनारे से उस किनारे समुंदर

मुझे याद ना आए तेरी

तुझे याद ना आए मेरी

मैंने बनाई है जीवनफेरी

मैं तेरे गम में घुल चुका हूं

तेरे ख्वाब को भूल चुका हूं


तू तो ठहरी धोखेबाज

मैं ठहरा मौकेबाज

तूने मुझे अपने जीवन से हटाया है

मैंने किसी और को नया अपनाया है

मैं इस कदर खो गया

किसी और का हो गया

तूने मुझे किया पराया है

किसी और ने मुझे अपनाया है


तेरे जीवन की यह हरदम पाठशाला है

मैंने अपने जीवन में किसी और को डाला है

तू तो ठहरी धोखेबाज

मैं तो ठहरा मौकेबाज

मुझे नहीं घबराना है

किसी और को अपनाना है

तुझे जलाना है तुझे जलाना है