सपनों की दुनिया
हर किसी की
सपनों की दुनिया
होगी तो जरूर
किसी का साथ
किसी की तलाश
होगी तो जरूर
प्यारी सी एक बात
मुस्कान की तलाश
सुकून की आस
होगी तो ज़रूर
आंखों में इंतजार
अधूरे से कुछ ख़्वाब
अनकहे कुछ राज
होंगे तो जरूर
हर किसी की
सपनों की दुनिया
होगी तो जरूर
होगी तो जरूर

