छम छम बाजे पायल,
वृंदावन की रानी की,
हर धड़कन में प्रेम सजे,
राधे राधे की कहानी की।

कृष्ण बांसुरी रखकर मौन,
सुनते राधे की चाल,
हर छन छन में रस बरसे,
जैसे अमृत धार।

बरसाने की गलियों में,
गूंजे मीठी तान,
हर मोर पंख करें,
राधे राधे गुणगान।

खेले जो सखियों संग,
गाए और मुस्काए
उस पायल की छन छन में,
कृष्ण ही नाम समाऐ।

वंदन उन चरणों को,
जिनसे प्रेम मिला अनंत,
राधा रानी की पायल में है,
साक्षात् नारायण मंत्र।।

ज्योति।।