कलयुग की इस दुनिया में अब सब कुछ ही बिकता है,
एक चौथाई पानी धरा पर फिर भी पानी बिकता है,
हवा बिन चले ना दुनिया फिर भी ऑक्सीजन बिकती है,
खून इंसान का चढ़े इंसान को, फिर भी खून बिकता है,
पूरी प्रकृति में है हरियाली, फिर भी पौधे बिकते हैं,
पैसे की इस चकाचौंध में रिश्ते भी अब बिकते हैं ।।
ज्योति ।।
