फिर से वही मौसम का आलम,
खाली है मेरे दिल का कॉलम।
अपने जैसा मिला न अब तक,
ये सफर न जानें, चलेगा कब तक।
दुनियां भी ताक में रहती,
घरवालों से बात न होती।
मेरे फैसला मेरी जिद थी,
अब तक जो शादी न की थी।
कैसे कर लेता तुम ही बतला दो,
जीते जी मुझे मरवा दो।
समाचार पत्रों की सुर्खियों में नहीं आना,
किसी से भी न ब्याह रचाना।
न काम आएगा ज़ालिम ज़माना,
बेशक चाहे, कुंवारे मर जाना।।

