मेरी चाहत को, कहने के
बहानों की कमी, होती
तो, ये गजलें, तेरी तारीफों में
यूँ ही, नहीं कहता
लाख परदा करे, तू कर ले
मुझसे भी, जमाने से
मैं दिल की बात, कहने में
जमाने से, नहीं डरता
कहूँगा भी, जताऊँगा
तेरी ख़ातिर, छुपाऊँगा
तू कह दे तो, ये साँसे लूँ
कहे तो, मर भी जाऊँगा
मग़र, ये क्या रवायत है
कि, मैं कुछ कह नहीं सकता
तेरी हो फ़िक्र, फिर भी मैं
तेरी, ना फ़िक्र कर सकता?
है, इससे अच्छा तो ये, कि
मैं, तुझसे दूर हो जाऊँ
तेरे, यूँ पास रह-कर तो, मैं
ऐसे, मर नहीं सकता ।
बहुत सोचा है, इस बाबत
बचत अब भी, बहुत बाकी
मगर इक बात तो, तय है
मैं, घुट-घुट जी नहीं सकता ।
ये मसले, जिंदगानी के
हों जिंदादिल, तभी जायज़
यूँ, शर्तों में जकड़ जाऊँ, मैं
ऐसा, हो नहीं सकता ।
―स्वव्यस्त

